बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
11-Oct-2022 06:22 PM
PURNEA : पूर्णिया स्थित पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में चल रहे पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2022 के बैडमिंटन, बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल के बालक एवं बालिका वर्ग में खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पनोरमा ग्रुप के निदेशक संजीव मिश्रा ने बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि अपील की है कि जो खिलाड़ी प्रतियोगिता में अभी तक भाग नहीं ले सके हैं वे भाग ले सकते हैं।
उन्होंने कहा है कि खेल जीवनशैली के बदलाव में अहम भूमिका निभाता है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। क्रिकेट प्रशिक्षक और पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजन समिति के सदस्य हरिओम झा ने कहा कि विभिन्न खेलों का समुचित विकास हो यही हम सभी का उद्देश्य है। इस मौके पर पूर्णिया क्रिकेट की शान और झारखंड रणजी ट्रॉफी के पूर्व कप्तान एवं झारखंड अंडर 19 आयु वर्ग के प्रशिक्षक मनीष वर्धन को पनोरमा ग्रुप के निदेशक संजीव मिश्रा ने बुके, सॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
पनोरमा स्पोर्ट्स मैच परिणाम इस प्रकार हैं:-
================
बैडमिंटन बालिका वर्ग में
अंडर 16 आयु वर्ग
================
भाव्या (जिला स्कूल) ने रानी प्रियदर्शी ( सेंट पीटर स्कूल) को 23-21,21-19 से हराया।
4. जेबा एजाज ने शांभवी को 21-09,21-10 से हराया।
16 बर्ष से अधिक आयु वर्ग में।
=================
गृह लक्ष्मी को मिला वाक ओवर।
बैडमिंटन बालक वर्ग में
अंडर 16 आयु वर्ग में
=================
1.विनीत कुमार ( डॉन बॉस्को स्कूल) ने डानियल अहमद ( मांउट जोन स्कूल) को 21-08,21-08 से हराया।
2.अशजद एजाज ने आर्यन कुमार को 21-19,17-21,20-22 से हराया।
3.मो ताज को मिला वाक ओवर।
4. अक्षत सिन्हा को मिला वाक ओवर।
=========
बास्केटबॉल बालिका वर्ग में
=================
1. ओमनस स्पोर्ट्स क्लब ने +2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय को 1-0 फ्री शूट से हराया।
बास्केटबॉल बालक वर्ग में
=================
1. जे एन भी ने पी सी ई पूर्णिया को 30-02 से हराया।
2. पूर्णिया टाउन क्लब ने टीम इलाईट को 18-02 से हराया।
3. बी बी टी ने सेंट पीटर स्कूल को 28-07 से हराया।
वॉलीबॉल बालिका वर्ग में
=================
1. ओमनस स्पोर्ट्स क्लब ने जिला स्कूल पूर्णिया को 15-0,15-04 से हराया।
वॉलीबॉल बालक वर्ग में
================
1. भारत वेंचर्स ने स्टार स्पोर्ट्स जलालगढ़ को 25-15,25-16 से हराया।
2. (दुसरे मैच में) स्टार स्पोर्ट्स जलालगढ़ ने आल राउंडर पूर्णिया को 25-20,25-18 से हराया।
3. भारत वंनचर ने पी सी ई को 25-20,25-21 से हराया।
4. मधुबनी समेरस ने जे एन भी एलेमून को 25-21,25-23 से हराया।
आयोजन समिति सदस्य मिथिलेश राय, आयोजन समिति सदस्य सुनील सुमन, रितेश कुमार झा, चन्दन, ललित कुमार, अरुण कुमार एवं मैच रेफरी की भूमिका मो नैय्यर अली, मो मंजर मोहशिम, मो एजाज अहमद, रजनीश पाण्डेय, जगत ज्योति, विक्की कुमार, अनुराधा सिंह, पुनित कुमार सिंह, मिट्ठू राजा और सन्नी राज आदि ने आयोजन में प्रमुख भूमिका निभा रहे है। इस अवसर पर पनोरमा ग्रुप के सभी सहयोगी के साथ-साथ खिलाड़ियों के अभिभावक, खेल प्रेमी और काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।