ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

29-Jul-2024 07:45 PM

By First Bihar

PATNA: जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान दोनों के बीच बिहार से जुड़े अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। संजय झा ने आम बजट में बिहार को तरजीह देने पर पीएम मोदी का आभार जताया है।


संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया एक्स पर खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आज नई दिल्ली में संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में मिला। इस दौरान राज्यहित एवं जनहित के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही इस वर्ष के बजट में बिहार का विशेष ध्यान रखने के लिए उनका आभार जताया”।


बता दें कि संजय झा बिहार के विकास को लेकर लगातार गठबंधन के शीर्ष नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक्स पर जानकारी दी थी कि दरभंगा एम्स के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित जमीन पर ही एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दे दी है।


इससे पहले उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की थी और बिहार में बाढ़ की समस्या का स्थाई समाधान निकालने की मांग सरकार से की थी। बताते चलें कि केंद्र सरकार ने इस आम बजट में तीन एक्सप्रेस वे और बक्सर में गंगा पर पुल के साथ साथ पावर प्लांट की सौगात दी है। इसके साथ ही साथ बिहार के लिए समय समय पर विशेष आर्थिक सहायता का भी एलान किया है।