ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां

Home / news / पालीगंज विधायक संदीप सौरभ का FB अकाउंट हैक, हैकर्स ने शेयर की ISIS...

पालीगंज विधायक संदीप सौरभ का FB अकाउंट हैक, हैकर्स ने शेयर की ISIS की तस्वीरें

25-May-2021 09:25 AM

DESK: देश में साइबर क्राइम का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पालीगंज से सीपीआई-एमएल विधायक संदीप सौरभ से जुड़ा है। उनके फेसबुक अकाउंट को हैक कर ना सिर्फ छेड़छाड़ किया गया बल्कि आतंकी संगठन ISIS की कई फोटो को भी अपलोड कर दिया गया। विधायक संदीप सौरव की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गयी है। संदीप सौरव 2020 विस चुनाव में पटना की पालीगंज सीट से विधायक बने। 


फेसबुक अकाउंट हैक होने के बाद विधायक संदीप सौरभ ने मनेर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की अपील की है।

     

देश में साइबर क्राइम का मामला तेजी से बढ़ रहा है। एक ओर जहां हैकर्स अकाउंट से पैसे उड़ा रहे हैं वही किसी की आईडी हैक कर लोगों को परेशानी में डालने का काम कर रहे हैं। आए दिन कोई ना कोई इन साइबर क्रिमिनल की चपेट में आ रहे हैं। हैकर्स ने तो अब नेताओं को भी नहीं छोड़ा। उन्हें भी अपने लपेटे में ले रहे हैं। ऐसा की एक मामला पालीगंज में सामने आया है। जहां हैकरों ने पालीगंज के नवनिर्वाचित विधायक संदीप सौरभ के फेसबुक अकाउंट को ही हैक कर लिया और उसमें आतंकी संगठन आईएसआईएस की कई फोटो को अपलोड कर दिया।  


सीपीआई-एमएल पोलित ब्यूरो की सदस्य कविता कृष्णन ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि सीपीआई एमएल संदीप सौरभ का फेसबुक पेज हैक किया गया है। फेसबुक अकाउंट में डाले गये फोटो को भी वे डिलीट नहीं कर पा रहे हैं। पालीगंज से नवनिर्वाचित विधायक संदीप सौरभ जेएनयू छात्र संघ में 2013-14 में जनरल सेक्रेटरी रह चुके है। सोशल मीडिया पर संदीप सौरव एक्टिव रहते हैं। वे जेएनयू के छात्र भी रह चुके हैं। 


2015 में पालीगंज सीट आरजेडी ने जीती थी। इस बार वामदल भी महागठबंधन का हिस्सा थे इसलिए यह सीट सीपीआई-एमएल को मिल गई। संदीप सौरभ को यहां चुनाव जीतने में कोई कठिनाई नहीं हुई। वे 15 हजार से अधिक वोट से चुनाव जीतने में सफल रहे। उनके फेसबुक अकाउंट को हैकरों ने हैक कर विधायक संदीप सौरभ की छवि को धूमिल करने की कोशिश की है। विधायक संदीप सौरभ ने मनेर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की अपील की है। 


news image

news image