ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी

Home / news / बदले हुए नीतीश के पास पाला बदलकर नहीं जाएंगे कुशवाहा, चाहे जो भी...

बदले हुए नीतीश के पास पाला बदलकर नहीं जाएंगे कुशवाहा, चाहे जो भी मिले महागठबंधन में ही रहेंगे

05-Sep-2020 12:48 PM

PATNA: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर भले ही बातचीत आगे नहीं पढ़ पा रही हो लेकिन नीतीश कुमार के विरोध में राजनीति करने वाले उपेंद्र कुशवाहा हर हाल में आरजेडी और कांग्रेस के साथ बने रहेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने फर्स्ट बिहार झारखंड से खास बातचीत में एक बार फिर साफ कर दिया है कि महागठबंधन छोड़कर कहीं और जाने का सवाल पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि 15 सालों के दौर में नीतीश कुमार इतने बदल चुके हैं कि पाला बदलकर उनके साथ जाने का सवाल पैदा नहीं होता।

 कुशवाहा ने कहा है कि सीट शेयरिंग को लेकर जो भी बातचीत होगी उसे वह मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा नहीं करना चाहते। महागठबंधन के अंदर खाने हो रही बातचीत को सार्वजनिक करना ठीक नहीं है हमारा मकसद एनडीए को मात देने का है और महागठबंधन की सरकार बिहार में बने इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। उपेंद्र कुशवाहा सीट बंटवारे को लेकर बातचीत आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं। 

हालांकि बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल पटना में है। उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना भी साधा है। कुशवाहा ने कहा है कि 15 साल पहले बिहार में घूम घूम कर 5 साल का वक्त मांगने वाले नीतीश कुमार पिछले 15 सालों में बिल्कुल बदल चुके हैं बिहार को उनके शासनकाल से कोई फायदा नहीं हुआ है। नीतीश कुमार की एक्चुअल राजनीति खत्म हो गई है इसलिए वह वर्चुअल रैली की तैयारी कर रहे हैं।