ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / पक्का बोल रहे हैं न , याद करके बोल रहे हैं न ......

पक्का बोल रहे हैं न , याद करके बोल रहे हैं न ... CM नीतीश के जनता दरबार में पहुंचा अंतरजातीय विवाह का मामला, 2 साल से ..

08-May-2023 11:00 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुन रहे हैं। इस दौरान वह कई विभागों की शिकायतों का निपटारा कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम के पास एक फरियादी पहुंचा और उसने कहा कि वह 1 साल पहले अंतरजातीय विवाह किया है लेकिन राज्य सरकार के तरफ से मिलने वाली मदद अभी तक नहीं मिल पाई है। यह सुनकर सीएम नीतीश कुमार भी भौचक्का रह गए।



दरअसल, सीएम के जनता दरबार में एक शख्स पहुंचा और उसने कहा कि सर अंतरजातीय विवाह किए हैं एक बार पहले भी आ चुके हैं लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिला है। जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने शख्स से सवाल किया कि कब आप ने शादी किया है। जिसका जबाब युवक ने देते हुए कहा कि वह 2021 में शादी किया था । जिसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि पहले आप यहां आए थे क्या तो युवक ने कहा जी आया था।



इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने उससे पूछा कि आप आप कब आए थे जनता दरबार में तो उसने बोला कि दो 4 महीने पहले ही वह यहां आया था। जिसके बाद सीएम भौचक्का रह गया और सीएम ने कहा कि इसी में आप आए थे पक्का बोल रहे हैं याद करके बोल रहे हैं ना। इसके बाद युवक ने कहा हां सर तो फिर भी अपने सवाल दोहराते हुए कहा कि आप जनता दरबार में आए थे तो युवक ने कहा जी सर बिल्कुल जनता दरबार में ही आया था उसके बाद सीएम भौचक्का रह गए और तुरंत अधिकारियों को फोन लगाने को कहा।