ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / पाकिस्तान को सीक्रेट मैसेज भेजने वाला ISI जासूस गिरफ्तार, बंगाल STF को मिली...

पाकिस्तान को सीक्रेट मैसेज भेजने वाला ISI जासूस गिरफ्तार, बंगाल STF को मिली बड़ी सफलता

22-Dec-2022 06:00 PM

DESK: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने सिलीगुड़ी से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। जिस पर देश की सूचना को पाकिस्तान पहुंचाने का आरोप है। एसटीएफ ने इस जासूस के पास से मैप, कई जगहों की तस्वीरें और जरूरी दस्तावेज बरामद किया है। 


आरोपी की पहचान गुड्डू कुमार के रूप में हुई है जो बिहार के पूर्वी चंपारण का रहने वाला है। सिलीगुड़ी के भरत नगर में रहकर वह ई-रिक्शा चलाता था और जरूरी सूचना पाकिस्तान को भेजता था। गुप्त सूचना के आधार पर बंगाल एसटीएफ की टीम ने उसे सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया है।


बंगाल पुलिस की गिरफ्त में आया गुड्डू अपनी पहचान बदलकर रह रहा था। बंगाल पुलिस की माने तो सिलीगुड़ी से गिरफ्तार संदिग्ध शख्स पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता था जिसे दबोचा गया। पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने आरोपी गुड्डू को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद उसे 14 दिन की हिरासत में भेजा गया है। फिलहाल पूछताछ के बाद एसटीएफ आगे की कार्रवाई करेगी।