ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

बिहार: पैसों के विवाद में ससुराल वालों ने कर दी युवक की हत्या, पत्नी ने मायके भेज दिया था आवास योजना का रुपया

10-Feb-2023 06:58 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां पैसों के विवाद को लेकर ससुराल के लोगों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना चांदपुरा ओपी क्षेत्र के चांदपुरा चांद गांव की है। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर निर्माण कराने को लेकर मिले रुपए के विवाद को लेकर एक युवक की हत्या उसके ही साडू ने दोस्तों के साथ मिलकर कर दिया है। इस घटना के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
 
 

बताया जा रहा है कि चांदपुरा चांद गांव निवासी शिव शंकर पासवान के 22 वर्षीय बेटे रमेश कुमार और उसकी पत्नी काजल कुमारी का ज्वाइंट खाता है। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना का रुपया तीन किस्तों ने आया था। इसी पैसों से मृतक रमेश कुमार ने अपने घर का निर्माण कराया था। इसी बीच उसकी पत्नी काजल कुमारी ने आवास योजना का रुपया अपने मायके वालों को दे दिया। जब रमेश ने पैसों की मांग की तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की थी।


मृतक रमेश कुमार के पिता शिव शंकर पासवान ने बताया कि बीते गुरुवार की दोपहर में रमेश के बड़े साडू और उसके दोस्त घर आये थे। तभी तीनों मिलकर पार्टी किया और देर रात उसकी हत्या कर शव को दीवार की कील के सहारे खड़ा कर भाग गए। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह मिली। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।