Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
05-Oct-2023 10:03 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां कलयुगी पोते ने बुजुर्ग दादा को गोली मार दी। गोली लगने से घायल 65 वर्षीय बुजुर्ग राम निरंजन सिंह को आनन फानन में प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र के 39 नंबर वार्ड की है। जहां पोखरिया मोहल्ले में इस घटना के बाद सनसनी फैल गयी है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। गोली मारने के बाद पोता फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। परिजनों ने बताया कि 65 वर्षीय राम निरंजन सिंह पेशे से किसान हैं। वे चाय पीने के लिए चौक पर गये हुए थे। चाय पीने के बाद वो घर लौट रहे थे तभी चचेरे पोते ने अपने साथियों के साथ उन्हें रास्ते में घेर लिया और पैसे की डिमांड करने लगा।
उनसे पैसे छीनने की कोशिश करने लगा जिसका बुजुर्ग ने विरोध किया तो उसने गोली मार दी। दादा को गोली मारने के बाद पोता और उसका दोस्त फरार हो गया। बुजुर्ग राम निरंजन सिंह को पैर में गोली लगी है। गोली लगने के बाद वे सड़क पर गिर गये जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी पोते की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।