बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
18-Dec-2022 06:53 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: पैसे के विवाद में मधेपुरा के एक युवक की सहरसा में गोली मार दी गयी। घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के रौता गांव की है। जहां इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में घायल युवक को नया बाजार स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल युवक की पहचान देवनारायण राम के बेटे रणवीर राम के रूप में हुई है। जो मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत औराही एकपड़हा गांव का रहने वाला है। युवक को उसके संबंधी ने ही गोली मारी है। युवक को पेट में गोली लगी है। घायल युवक को मृत समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि थोड़ी देर बाद युवक को होश आया। जिसके बाद वे कुछ दूर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचे। जहां से ऑटों पर सवार होकर सौरबाजार थाना पहुंचे। जहां मौजूद चौकीदार को पूरी घटना की जानकारी दी। जहां से उन्हें स्थानीय नया बाजार स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
घायल युवक ने बताया कि उनके एक संबंधी मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अररिया पंचायत के गढ़िया गांव निवासी दीपक कुमार और उसके 2-3 साथी उनके गांव पहुंचे जहां कमलजड़ी टोले के निकट से उन लोगों ने जबरन उन्हें कार से अपहरण कर लिया। फिर दिन भर में सहरसा और मधेपुरा के ईलाके में घूमता रहा। उन्हें खाना पीना भी नहीं दिया गया। देर रात में सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रौता गांव के निकट स्थित किसी चिमनी भट्ठा के निकट ले गया। यहां उनपर दबाव डालकर 25 हजार रुपए की मांग की गई।
घायल युवक ने आगे बताया कि वह और दीपक दोनों महाराष्ट्र में एक मालिक के पास काम करते हैं। उन्होंने फोन करके मालिक से 25 हजार रुपए मंगवाया। जो दीपक ले लिया जिसके बाद देर रात 3 बजे दीपक और उनके मित्र ने उस पर गोली चला दी। जो गोली उसकी पेट में जा लगी। जिसके बाद उन्हें मरा हुआ समझकर वे लोग फरार हो गए। लेकिन थोड़ी देर बाद उन्हें होश आया। जिसके बाद लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर सड़क पर पहुंचा। जहां से टेंपू पर सौरबाजार थाना पहुंचकर वहां के चौकीदार को पूरी बात बतायी। जिसके बाद चौकीदार ने उसे सहरसा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।