मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
15-Feb-2023 06:25 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार में एक व्यक्ति ने ऐसा फर्जीवाड़ा किया जिसे जानकर पुलिस भी हैरान है। पुलिस भी कह रही है कि ऐसा मामला कभी नहीं देखा। मामला यह है कि एक व्यक्ति ने अपनी सास को पत्नी घोषित कर दिया।
ससुराल की संपत्ति पर कब्जा जमाने के लिए एक दामाद ने ऐसा काम किया कि जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। धन के लिए लोभी दामाद अपनी ही सास का पति बन गया। यह मामला सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा हो लेकिन मामला सही हैं। एक विधवा महिला ने अपनी ननद और उसके पति की करतूतों को उजागर किया है।
दरअसल मामला नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के लाला गली की है जहां ससुराल की संपत्ति पर कब्जा जमाने के लिए सगा दामाद अपने ही सास का पति बन गया। यह मामला उस वक्त उजागर हुआ जब उसकी सरहज शिकायत लेकर सिलाव थाने पहुंच गयी। पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही महिला का नाम आरती देवी है जिसके पति रौशन कुमार का देहांत कोरोनाकाल के समय हो गया था। 25 अप्रैल 2021 को उसके पति की मौत हुई थी। पति की मौत के बाद पीड़िता आरती देवी की ननद का पति पिंटू की नजर आपदा के तहत मिलने वाले 4 लाख रुपये पर थी। जिसे वह हड़पना चाहता था।
4 लाख की राशि हड़पने के लिए वह अपनी सास मनती देवी के नाम से आपदा की राशि लेने के लिए ससुर के नाम की जगह दामाद पिंटू ने खुद अपना नाम सास मनती देवी के पति के रूप में दर्ज करा दिया। लेकिन मगर कुछ ही दिनों बाद मनती देवी की भी मौत हो गई। मौत के बाद आपदा की राशि देने के लिए सूची ब्लॉक में भेजा गया। जिसके सत्यापन के बाद पता चला कि दामाद ने ससुर के जगह पर अपना नाम दिया है। जिसके कारण आवेदन को रद्द कर दिया गया है।
इसके बाद पिंटू ने अपनी पत्नी के मदद से एकलौते साले रौशन की पत्नी की संपति हड़पने का मन बनाया और सरहज आरती देवी को घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद आरती अपनी बच्ची के साथ मायके चली गयी। मायके में रह रही आरती अपने भाई और भाभी के साथ सिवाल थाना क्षेत्र के लाला गली स्थित ससुराल पहुंची तो ननद-ननदोसी उसे घर में घुसने तक नहीं दिया। जिसके बाद आरती देवी भाई-भौजाई को लेकर थाने पहुंच गयी और ननद-ननदोसी के खिलाफ थाने में शिकायत की। दोनों पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।