ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / अब इंजीनियर के सामने नतमस्तक हुए सीएम नीतीश: बोले- कहिए तो हम आपका...

अब इंजीनियर के सामने नतमस्तक हुए सीएम नीतीश: बोले- कहिए तो हम आपका पैर छू लेते हैं, विभागीय सचिव ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री को रोका

10-Jul-2024 11:54 AM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के मरीन ड्राइव के तीसरे फेज का लोकार्पण किया। इस दौरान एक अजीब वाक्या हुआ। मुख्यमंत्री अचानक उठे और वहां मौजूद निर्माण एजेंसी के इंजीनियर का पैर छूने के लिए हाथ जोड़कर आगे बढ़े और कहा कि कहिए तो हम आपका पैर छू लेते हैं हालांकि तभी विभागीय सचिव प्रत्यय अमृत ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री को रोक दिया। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम के दौरान विभागीय सचिव के सामने हाथ जोड़ने लगे थे।


दरअसल, बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही समय शेष रह गया है। ऐसे में सीएम नीतीश कुमार किसी हाल में चुनाव से पहले-पहले सभी विकास योजनाओं को पूरा करा लेना चाहते हैं। सीएम नीतीश लगातार अधिकारियों से कह रहे हैं कि किसी भी हाल में चुनाव से पहले काम को पूरा कर लेना नहीं तो जनता उनसे सवाल पूछेगी। काम कराने के लिए सीएम नीतीश अधिकारियों के हाथ जोड़ रहे हैं और पैर तक पकड़ने की नौबत आ गई है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को मरीन ड्राइव के तीसरे फेज का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ साथ स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद और बिहार विधानसभा के स्पीकर नंदकिशोर यादव मौजूद थे। लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री जैसे ही वहां से चलने के लिए उठे तो सामने खड़े निर्माण एजेंसी के इंजीनियर से कहा कि तेजी से काम को पूरा करें। उन्होंने कहा कि जल्दी से जल्दी काम पूरा होना चाहिए.. कहिए तो आपका पैर भी छू लेंगे।


सीएम नीतीश इंजीनियर का पैर छूने के लिए जैसे ही हाथ जोड़कर आगे बढ़े, वहां मौजूद पथ निर्माण विभाग के सचिव प्रत्यय अमृत ने हाथ जोड़कर उनका रास्ता रोक लिया और ऐसा नहीं करने की अपील की। सीएम के इस व्यवहार से वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। बता दें कि कुछ दिन पहले भी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान विभागीय सचिव के सामने हाथ जोड़ लिया था और कहा था कि हम आपके सामने हाथ जोड़ते हैं, जल्द से जल्द काम पूरा करिए, कहिए तो आपका पैर भी छू लेंगे।