सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
05-Jun-2022 05:22 PM
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है। बीजेपी ने पार्टी प्रवक्ता नूपुर शर्मा और मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बीजेपी ने जहां प्रवक्ता नूपुर शर्मा की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी है वहीं दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी की तरफ से नूपुर शर्मा के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।
दरअसल, बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीबी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया था। जबकि नवीन कुमार जिंदल ने इस मामले को लेकर कुछ विवादित ट्वीट किए थे, जिसको लेकर पार्टी ने दोनों के खिलाफ एक्शन लिया है। बीजेपी की तरफ से लेटर जारी कर कहा गया है कि नवीन जिंदल ने सोशल मीडिया पर सद्भावना भड़काने वाले पोस्ट किए हैं, जो पार्टी विरोधी है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि बीजेपी किसी भी ऐसे विचार का समर्थन नहीं करती है, जो किसी धर्म और संप्रदाय की भावना को ठेस पहुंचाए। बीजेपी ऐसे किसी विचार को न तो प्रोत्साहन देती है और ना ही मानती है। बता दें कि हाल में ही नूपुर शर्मा ने एक न्यूज चैनल पर पैगंबर मोहम्माद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में गहरा आक्रोश है।