ब्रेकिंग न्यूज़

Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई

पहली पत्नी के रहते दूसरी लड़की के साथ मौज-मस्ती कर रहा था पति, हाईकोर्ट ने खूब सुनाया

14-Nov-2023 07:33 PM

By First Bihar

DESK: पहली पत्नी के रहते दूसरी लड़की के साथ मौज-मस्ती कर रहे शख्स को हाईकोर्ट ने फटकार लगायी। पहली पत्नी को बिना तलाक दिये वह ऐसा कर रहा था। पंजाब के शख्स ने हरियाणा हाईकोर्ट में जो याचिका दाखिल की थी उसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। 


कोर्ट ने कहा कि बिना पहली पत्नी को तलाक दिये बिना दूसरी महिला के साथ वासनापूर्ण और व्यभिचारी जीवन जीने को लिव इन रिलेशनशिप या शादी जैसा संबंध नहीं कहा जा सकता है। इसलिए कोर्ट याचिका को खारिज कर दिया। याचिकाकर्ता ने कहा था कि वह लिव इन रिलेशनशिप में हैं। जिससे महिला साथी के परिवार वाले गलत मान रहे हैं। अब तो मुझे जाने से मारने की धमकी दे रहे हैं। याचिकाकर्ता की दलीले सुनने के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पहली को बिना तलाक दिये बिना यह सब गलत है। 


ऐसा संबंध विवाह की श्रेणी में नहीं आता है। यह दंडनीय अपराध हो सकता है। लड़की के परिवार वालों पर धमकी देने का आरोप लगाया है लेकिन इसका कोई सबुत कोर्ट में प्रस्तुत नहीं कर सका। हाईकोर्ट के न्यायाधीश कुलदीप तिवारी की एकलपीठ ने दायर इस याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि लिव इन रिलेशनशिप में रह रही लड़की अविवाहित है जबकि पुरुष विवाहित है। वह दो बच्चों का बाप भी है। उसके बच्चे अपनी मां के साथ रहते हैं। जबकि शख्स पहली पत्नी से बिना तलाक लिये लिव इन रिलेशनशिप में रहता है। वह उस लड़की के साथ वासनापूर्ण और व्यभिचारी जीवन जी रहा है।