Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए.. Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ
30-Jan-2024 11:52 AM
By First Bihar
RANCHI : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को झारखंड के लोगों से मार्मिक अपील की है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खोजकर लाने वाले को 11 हजार रुपए का इनाम देने का ऐलान भी किया। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा कि- हमारे राज्य के मुख्यमंत्री केंद्रीय एजेंसियों के डर के मारे पिछले करीब 40 घंटे से लोकलाज त्याग कर लापता हैं।
इसके आगे लिखा है कि, सीएम चेहरा छिपाकर भागे-भागे फिर रहे हैं। यह न सिर्फ मुख्यमंत्री की निजी सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की सुरक्षा, इज्जत, मान-सम्मान भी खतरे में है। बाबूलाल मरांडी ने आगे लिखा है कि जो कोई भी बिना विलंब हमारे इस ‘होनहार’ मुख्यमंत्री को सकुशल खोजकर लायेगा, उसे मेरी तरफ से 11 हजार रुपए का इनाम दिया जायेगा।
वहीं, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने लैंड स्कैम से जुड़े मनी लाउंडरिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच पर कहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री फरार हैं, लापता हैं और इसलिए लापता हैं, क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाने का काम किया. उन्होंने कहा कि अपने और अपने परिवार के लिए अकूत संपत्ति जमा करने की नीयत और नीति बनी हुई थी। जब जांच एजेंसियां जांच करने के लिए उनको बुला रहीं हैं, तो वे भागते फिर रहे हैं।
उधर, गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने ‘एक्स’ पर लिखा- एक कहावत है कि बापे पूत परापत घोड़ा, कुछ नहीं तो थोड़म थोड़ा... मतलब बेटा चाहे लाख अलग हो, लेकिन उसके कुछ गुण बाप से जरूर मिलते हैं। वीर शिबू सोरेन जी केंद्रीय मंत्री रहते 21 दिन गायब हो गए थे। आज उनका बेटा झारखंड का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी 2 दिन से गायब। डरपोक व कायर लोगों को जनता जान गई है। इतना ही नहीं, डॉ निशिकांत दुबे ने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा- आज झारखंड के लोगों का मान-सम्मान हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने लापता होकर मिट्टी में मिला दिया।