ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / पहले युवक को जमकर पीटा फिर लूट लिया एक लाख रूपया, रात में...

पहले युवक को जमकर पीटा फिर लूट लिया एक लाख रूपया, रात में गिट्टी गिरवाने के बाद घर लौट रहा था विनोद

12-Jul-2024 08:23 PM

By First Bihar

JAMUI: जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर इलाके मे एक युवक को बदमाशों ने घेर लिया। पहले तो उसकी जमकर पिटाई कर दी फिर एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गया। पीड़ित युवक ने गिद्धार थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है।


 बरहट का रहने वाला पीड़ित युवक विनोद कुमार ने बताया कि गुरुवार रात वह अपने हाइवा से गिद्धौर के मौरा इलाके के मटूकी यादव के घर गिट्टी गिरवाने के बाद अपने निजी वाहन से घर लौट रहा था तभी रतनपुर चौक के पास रात करीब आठ बजे 15 से 20 लोगों ने गाड़ी रुकवाई और पहले उसकी पिटाई करने लगे और गाड़ी में रखे एक लाख रुपए लूटकर फरार हो गये। 


पिटाई के बाद उसे सड़क किनारे फेंक कर अपराधी पैसे लेकर फरार हो गये। बदमाशों को लगा कि युवक की मौत हो गयी है इसलिए उसे सड़क के किनारे छोड़कर फरार हो गये। कुछ देर बाद जब होश आया तब वो रात में ही गिद्धौर थाने पर पहुंचा और घटना की जानकारी पुलि को दी। पुलिस ने पहले इलाज के लिए गिद्धौर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। 


इलाज के बाद पीड़ित ने लिखित शिकायत दर्ज करायी। पीड़ित ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों में कुछ को वो पहचानता है। जिसकी जानकारी पुलिस को उसने दी है। इस घटना के बारे में गिद्धौर थाना अध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।