Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
25-Jan-2024 07:39 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: इस वक्त की बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है जहां प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारकर मौत के घात उतार दिया फिर खुद को गोली मार अपनी जान दे दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के आरपीएम कॉलेज के पीछे की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
मृतक युवती की पहचान सहरसा जिले के शिवपुरी मोहल्ला,वार्ड 14 निवासी अभय यादव की पुत्री नीतू कुमारी और माला देवी के पुत्र ओम प्रिय उर्फ रंजीत के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों युवक-युवती प्रेमी युगल थे और काफी देर से आरपीएम कॉलेज के पीछे बने एक मंदिर के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से गोली चलने की आवाज आई।
आसपास के लोग जब वहां पहुंचे तो देखा कि युवती जमीन पर गिरी हुई है और उसके सिर में गोली लगी हुई है तो वही युवक के सिर में भी गोली लगी हुई है। युवक के हाथ में पिस्टल था। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की लाश को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। घटनास्थल से पुलिस ने सहरसा नंबर बाईक और एक लोडेड पिस्टल बरामद किया है। इधर मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।