ब्रेकिंग न्यूज़

Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए.. Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ

पहले ममता, फिर नीतीश... अब अगला नंबर AAP का? हरियाणा चुनाव को केजरीवाल ने किया बड़ा एलान

पहले ममता, फिर नीतीश... अब अगला नंबर AAP का? हरियाणा चुनाव को केजरीवाल ने किया बड़ा एलान

29-Jan-2024 12:52 PM

By First Bihar

DELHI : लोकसभा चुनाव करीब हैं और इंडिया गठबंधन में भगदड़ मची है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले राज्य की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया, फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इंडिया गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार को अपने पाले में लाकर विपक्ष को बड़ा झटका दे दिया। कुछ माह पुराने विपक्षी गठबंधन को एक के बाद एक, दो बड़े झटके लग चुके हैं और अब गठबंधन में आम आदमी पार्टी के भविष्य को लेकर भी कयासों का दौर तेज हो गया है। अब केजरीवाल ने बड़ा एलान किया है। 


दरअसल, दिल्ली के सीएम ने कहा कि आज लोगों का भरोसा केवल एक पार्टी, आम आदमी पार्टी पर है. उन्होंने दिल्ली और पंजाब सरकार के कामकाज का जिक्र किया और कहा कि दोनों राज्यों में लोग खुश हैं। आज हरियाणा में बड़े बदलाव की जरूरत है. केजरीवाल ने कांग्रेस का नाम लिए बिना हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारों से सूबे की जनता निराश है। जनता ने हर दल को मौका दिया लेकिन सबने केवल अपनी तिजोरी भरी। दिल्ली और पंजाब में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। 


उन्होंने जनता से सवालिया लहजे में कहा क्या कांग्रेस, बीजेपी, जेजेपी ऐसा कर सकती हैं? वे ऐसा नहीं कर सकते केवल आम आदमी पार्टी ही यह कर सकती है। केजरीवाल ने सूबे की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया और यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव हम इंडिया गठबंधन के बैनर तले लड़ेंगे। 


उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में यह दावा किया था कि सूबे की सभी 13 लोकसभा सीटें आम आदमी पार्टी ही जीतेगी। पंजाब और दिल्ली में सीट शेयरिंग पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में बातचीत चल रही है और इन दोनों राज्यों की सत्ता पर काबिज पार्टी ने हरियाणा में भी तीन सीटों की डिमांड कर दी है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में एक्टिव मोड में आ गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के जींद में बदलाव जनसभा को संबोधित किया. केजरीवाल के संबोधन में कांग्रेस को लेकर तल्खी भी दिखी और नरमी भी।