Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
22-Mar-2021 05:44 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है यही कारण है कि आए दिन वे आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय में सामने आया है जहां सड़क निर्माण कंपनी की साइट पर अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। बाइक सवार तीन अपराधियों ने पहले कंपनी के मजदूरों को बंधक बना लिया फिर फायरिंग करते हुए 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग की। फायरिंग के दौरान अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुशमहौत गांव की है। इस घटना से सड़क निर्माण का काम कर रहे मजदूरों में दहशत का माहौल है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि जय माता दी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कुशमहौत गांव में सड़क का निर्माण कराया जा रहा था तभी बाइक सवार तीन अपराध आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान अपराधियों ने 20 लाख रुपये रंगदारी भी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर कल फिर आने की बात कही गई। साइट से जाते वक्त बदमाशों ने कंपनी के मजदूरों को भी धमकी देते हुए कहा कि कल यदि जो व्यक्ति यहांं काम करेगा उसे गोली मार दी जाएगी। बदमाशों के डर से मजदूरों ने काम बंद कर दिया है। मजदूरों ने इस बात की सूचना जय माता दी कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट हेड राजकुमार को दी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नीमा चांदपुरा थाना पुलिस ने घटनास्थल से 3 खोखा बरामद किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।