Bihar News: जल्द शुरू होगा बिहार के इस महत्वपूर्ण फोरलेन का निर्माण कार्य, एजेंसी की लापरवाही के कारण वर्षों से ठप पड़ा है काम; नई कंपनी को मिला जिम्मा Bihar News: जल्द शुरू होगा बिहार के इस महत्वपूर्ण फोरलेन का निर्माण कार्य, एजेंसी की लापरवाही के कारण वर्षों से ठप पड़ा है काम; नई कंपनी को मिला जिम्मा PM Narendra Modi: पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे बिहार NDA के सभी सांसद, चुनाव में मिली प्रचंड जीत के लिए जताएंगे आभार PM Narendra Modi: पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे बिहार NDA के सभी सांसद, चुनाव में मिली प्रचंड जीत के लिए जताएंगे आभार Patna Police: आखिर पटना पुलिस को क्यों चाहिए पांच एकड़ जमीन? सामने आई यह बड़ी वजह, जानिए.. Patna Police: आखिर पटना पुलिस को क्यों चाहिए पांच एकड़ जमीन? सामने आई यह बड़ी वजह, जानिए.. Bihar News: बिहार में ट्रकों से अवैध वसूली का खेल, जेपी सेतु पर ट्रैफिक जवान ने डॉक्टर को पीटा; यातायात पुलिस पर गंभीर आरोप CM Nitish Kumar: अधिकारियों के साथ सुबह- सुबह कहां रवाना हो गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार? सीएम हाउस के बाहर हलचल हो गई तेज CM Nitish Kumar: अधिकारियों के साथ सुबह- सुबह कहां रवाना हो गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार? सीएम हाउस के बाहर हलचल हो गई तेज Bihar News: बिहार के गृह विभाग ने निजी सुरक्षा एजेंसियों को जारी किया जरूरी निर्देश, अगर यह काम किया तो होगा सख्त एक्शन
26-May-2024 01:19 PM
By First Bihar
JEHANABAD : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार दौरे पर हैं। उनकी जहानाबाद, आरा और नालंदा में सभा हो रही है। जहानाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पहले आपने कमजोर सरकार देखी है। मजबूर और मजबूत सरकार में अंतर क्या होता है? मजबूर सरकार थी तो आतंकवादी इस देश में आतंक फैलाते हैं, तो मजबूर सरकार पाकिस्तान को डोजियर भेजती है। अब मजबूत सरकार है। जहां उरी, पुलवामा जैसी घटनाओं का जवाब हमारे जवान पाकिस्तान में घुसकर देते हैं।
नड्डा ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि देश की जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद दे रही और इस आशीर्वाद से एनडीए इस बार 400 पार करेगा। नड्डा ने लालू-राबड़ी के शासन का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त अपराध चरम पर था। शिक्षा की हालत खराब थी। लोग पलायन करने को मजबूर थे। तेजस्वी तो बच्चा था, उसे क्या पता। लेकिन, आज इंडी गठबंधन के घमंडियां लोग अपने परिवार को बचाने में लगे हैं।
इसके आगे नड्डा ने कहा कि लालू प्रसाद को मैंने छात्र नेता के रूप में देखा है। वह इंदिरा गांधी के खिलाफ लड़ते थे। जेपी आंदोलन से जुड़े लालू आज आकंठ भ्रष्टाचार में डूब गए हैं। चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, जमीन के बदले नौकरी का घोटाला। बिहार ने लालू के राज में जंगलराज देखा है। लोग शाम में निकलने से डरते थे। जिस सरकार ने यहां 15 साल राज किया है, वह राष्ट्र विरोधी, रिश्वतखोरी, जंगलराज दलदल पार्टी है। वह लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं। जबकि पीएम हमें एलईडी युग में ले आए हैं।
उधर, जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि आज भारत दवाई बनाने में दूसरे नंबर पर है। सबसे सस्ती और सबसे अच्छी दवाई आज भारत में बनती है। हमारा एक्सपोर्ट 126 प्रतिशत बढ़ गया है। इस्पात बनाने में भारत दूसरे नंबर का देश बन गया है। आज हम सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की खपत को भी पूरा कर रहे हैं। भारत मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में दूसरे नंबर पर है। 97 प्रतिशत मोबाइल आज भारत बना रहा है।