RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
10-Mar-2024 02:55 PM
By First Bihar
SAHARSA: सहरसा में पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है जहां 26 साल के युवक की जबरन शादी करवा दी गयी। घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बोरवा गांव की है। जहां बीते 8 मार्च को पहले उसकी पिटाई की गई फिर नशा खिलाया गया और जब लड़का बेहोश हो गया तब अचेतावस्था में उसकी शादी करवाई गयी। पिटाई से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है।
सदर थाने में आवेदन देकर परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। अस्पताल में एडमिट घायल युवक की पहचान 26 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। वह बैजनाथपुर थाना इलाके के इटहरा गांव का रहने वाला है। सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के भविसाह चौक स्थित एक लॉज में रहकर वह पढ़ाई करता था। 08 मार्च को उसके लॉज पर देर शाम अजित, रणवीर अपने साथियों के साथ पहुंचा था और मेला देखने के बहाने उसे सिमरी बख्तियारपुर थाना इलाके के बोरबा गांव में ले गया जहां संजय यादव का घर है। संजय यादव के घर पहुंचते ही राहुल को नशा की दवा खाने को दिया जब उसने खाने से इनकार किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी गयी।
नशे की दवा खाते ही वो बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसके बाद बेहोशी की हालत में ही उसकी शादी संजय यादव की बेटी से करवा दी गयी। इस बात की जानकारी युवक के परिजनों ने पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि जब वे संजय यादव के घर गये तो देखा की उनका बेटा वहां अचेतावस्था में पड़ा हुआ है फिर उसे उठाकर परिजन सदर अस्पताल ले गये जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।