ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी प्रेमानंद महाराज पहले ही जान गए थे कि राजपाल यादव जाएंगे जेल? कहा था- विपत्ति में कभी टूटना नहीं, हारना नहीं; अब वीडियो हो रहा वायरल प्रेमानंद महाराज पहले ही जान गए थे कि राजपाल यादव जाएंगे जेल? कहा था- विपत्ति में कभी टूटना नहीं, हारना नहीं; अब वीडियो हो रहा वायरल REVENUE DEPARMENT UPDATE: आपका भी है जमीन खरीदने का प्लान तो फटाफट कर लें यह काम, MVR में हो रहा बड़ा बदलाव; खर्च होंगे अधिक पैसे Bihar Politics: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर क्यों गरम हो गए गिरिराज सिंह? झूठा से लेकर लूच्चा तक कह दिया Bihar Politics: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर क्यों गरम हो गए गिरिराज सिंह? झूठा से लेकर लूच्चा तक कह दिया पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टली, अब 3 मामलों पर कल होगी सुनवाई NEET student death : नीट छात्रा मौत मामले को CBI ने अपने हाथों में लिया , स्पेशल केस के तौर पर किया रजिस्टर; जानिए क्या है केस नंबर Mahashivratri Kab Hai: महाशिवरात्रि 2026 कब है? दूर कर लीजिए सभी कंफ्यूजन; जानिए.. पार्थिव शुभ मुहूर्त और पूजा विधि Mahashivratri Kab Hai: महाशिवरात्रि 2026 कब है? दूर कर लीजिए सभी कंफ्यूजन; जानिए.. पार्थिव शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

बिहार चुनाव : जानिए.. पहले चरण में किस सीट पर कितने बजे तक होगी वोटिंग

बिहार चुनाव : जानिए.. पहले चरण में किस सीट पर कितने बजे तक होगी वोटिंग

28-Oct-2020 06:10 AM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो रही है लेकिन कई ऐसी सीटें हैं जहां वोटिंग खत्म होने का वक्त अलग-अलग है। 71 विधानसभा सीटों पर चार अलग-अलग समय पर वोटिंग खत्म होगी। 36 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक जबकि 26 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। 5 ऐसी सीटें हैं जहां सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी जबकि 3 सीटों पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान का वक्त रखा गया है। 


जिन सीटों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी उनमें कहलगांव,सुलतानगंज, अमरपुर, धोरैया (सु),बांका, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, मोकामा, बाढ़, विक्रम, संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव (सु), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रहमपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर (सु), रामगढ़, मोहनियां (सु), भभुआ,करगहर, दिनारा, नोखा, डिहरी, गया टाउन, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज, हिसुआ, नवादा, वारसलीगंज सीट शामिल है.


इसके अलावे सुबह 7 बजे से लेकर 5 बजे तक के जिन 5 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी उनमें अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर (सु) सीट शामिल है. सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक 26 सीटों पर वोटिंग होगी इनमें कटोरिया (सु), बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, मसौढ़ी (सु), पालीगंज, चेनारी (सु), सासाराम, काराकाट, गोह, ओबरा, औरंगाबाद, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (सु), बाराचट्टी (सु), बोधगया (सु), टिकारी, रजौली (सु), गोविंदपुर, सिकन्दरा (सु), जमुई, झाझा, व चकाई सीट है. जबकि सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक चैनपुर, नवीनगर, कुटुम्बां (सु) व रफीगंज में मतदान होगा.