UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
13-Feb-2020 05:02 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक के बाद आरजेडी ने पदाधिकारियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है जिसमें पार्टी के विधायक आलोक मेहता को एक बार फिर से प्रधान महासचिव बनाया गया है।

आरजेडी ने अपनी नई टीम में कुल 22 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए हैं पूर्व एमएलसी डॉक्टर तनवीर हसन के अलावे पूर्व मंत्री वृषण पटेल को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विधायक शिवचंद्र राम पूर्व मंत्री रामाश्रय सैनी सुरेश पासवान को भी प्रदेश उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। पूर्व मंत्री और बीजेपी से विधायक रहे विक्रम कुमार को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व सांसद राजेश मांझी भी प्रदेश उपाध्यक्ष की टीम में शामिल है।

आरजेडी की नई टीम में 107 प्रदेश महासचिव बनाए गए हैं। जिनमें पूर्व मंत्री छेदीलाल राम पूर्व विधायक डॉक्टर मुनि लाल यादव हाल ही में जेडीयू को छोड़कर आरजेडी में शामिल हुए देव कुमार चौरसिया डॉक्टर प्रेम कुमार गुप्ता पूर्वी चंपारण से पूर्व विधायक रहे बबलू देव भी शामिल है।वहीं 81 सचिवों की भी नियुक्ति की गयी है।

