ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब

Home / news / ‘लालू-राबड़ी के शासन में हुए क्राइम पर कार्रवाई का ब्यौरा दें, तब प्रवचन...

‘लालू-राबड़ी के शासन में हुए क्राइम पर कार्रवाई का ब्यौरा दें, तब प्रवचन करें’ तेजस्वी ने अपराध पर घेरा तो भड़क गई JDU, RJD से मांग दिया 5243 अपहरण का हिसाब

25-Jun-2024 01:50 PM

By First Bihar

PATNA: पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पिछले कुछ दिनों से एक्स के जरिए बिहार और केंद्र सरकार को घेरने के कोशिश कर रहे हैं। तेजस्वी लगातार सोशल मीडिया पर अपराध के आंकड़े जारी कर सीएम नीतीश और पीएम मोदी से सवाल पूछ रहे हैं। तेजस्वी द्वारा डबल इंजन सरकार को अपराध के मुद्दे पर घेरने के बाद भड़की जेडीयू ने पलटवार किया है।


तेजस्वी के आरोपों पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री और जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने हमला बोला है। नीरज ने कहा है कि तेजस्वी यादव आजकर अपराध पर खूब प्रवचन दे रहे हैं। बिहार में आपराधिक घटनाओं पर सरकार कार्रवाई बताने को तैयार है। हम बता सकते हैं कि एक-एक घटना पर क्या कार्रवाई हुई है। बिहार में कोई अपराधी कानून के जबड़े से नहीं बचता है।


उन्होंने कहा कि अपराध पर प्रवचन दे रहे तेजस्वी यादव को अपने मां और पिता से पूछकर बताना चाहिए कि उनके माता-पिता के राज में बिहार में 5243 अपहरण फिरौती के लिए हुए थे, उसपर की गई कार्रवाई का ब्योरा पहले तेजस्वी यादव को देना चाहिए और इसके बाद अपराध पर राजनीतिक प्रवचन देने का काम करें।


बता दें कि नीट पेपर लीक कांड और बिहार में हर दिन हो रही अपराध की घटनाओं को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सोशल मीडिया के जरिय रोज हमले बोल रहे हैं। मंगलवार तो तेजस्वी यादव ने बिहार में पिछले दो-तीन दिन के भीतर हुई 33 आपराधिक वारदातों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा था।