ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

लव, सेक्स और धोखा: पहले प्यार के जाल में फंसाया, दो साल तक करता रहा गंदा काम; प्रेग्नेंट हुई तो..

26-Nov-2023 07:56 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: गोपालगंज में लव, सेक्स और धोखा का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने नाबालिग लड़की को पहले अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाया और बाद में उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। करीब दो साल तक लड़की की इज्जत के खेलने के बाद जब वह प्रेग्नेंट हुई तो आरोपी ने दवा का ओवरडोज देकर उसका गर्भपात करा दिया। लड़की की हालत बिगड़ने के बाद आरोपी उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वहां से फरार हो गया।


जानकारी के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्ष की नाबालिग लड़की को आरोपी ने पहले झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। दोनों के बीच प्यार हुआ तो मुलाकातों का सिलसिला भी शुरू हो गया। लड़का पीड़ित लड़की के घर आने जाने लगा। इसी दौरान उसने लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। करीब दो वर्षों से आरोपी युवक लड़की का शारीरिक शोषण कर रहा था। इसी बीच लड़की प्रेग्नेंट हो गई। 


पीड़िता ने इसकी जानकारी प्रेमी को दी। करीब पांच महीने पहले आरोपी ने लड़की का जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी दोनों के बीच शारीरिक संबंधन बनते रहे। इसी दौरान लड़की एक बार फिर से गर्भवती हो गई। इस बात की जानकारी मिलने के बाद आरोपी ने लड़की पर फिर से गर्भपात कराने का दबाव बनाया। लड़की इसके लिए तैयार नहीं थी लेकिन लड़की को झांसा देकर उसने गर्भपात की पांच गोलियां खिला दी।


दवा की ओवरडोज दिए जाने के कारण लड़की की तबीयत बिगड़ने लगी। आरोपी लड़का लड़की को ऑटो पर बैठाकर सदर अस्पताल पहुंचा। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। फिलहाल किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस टीम आरोपी युवक की गिरफ्तारी की लिए छापेमारी कर रही है।