सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
29-May-2023 01:52 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पटना में 12 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बड़ी बैठक को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। पटना में विपक्षी दलों के महाजुटना पर बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश को जिसके साथ बैठक करना है करें लेकिन उससे पहले उन्हें प्रायश्चित करना होगा। नीतीश पहले गाय के गोबर और गंगा जल से प्रायश्चित करें उसके बाद बैठक बुलाएं।
दरअसल, बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में लगे नीतीश कुमार को उनकी मेहनत का फल मिलने जा रहा है। कहा जा रहा है कि 12 जून के पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है और इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को घेरने की रणनीति तय हो जाएगी। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी बैठक में शामिल होने के लिए तैयार हो गई है। विपक्ष की इस बैठक को लेकर सियासत गर्म हो गई है। पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने इसको लेकर बड़ा हमला बोला।
गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार विपक्षी दलों के साथ बैठक कर रहे हैं इसमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन पहले उन्हें 25 जून का दिन भी तय कर लें जिस दिन वे प्रायश्चित करेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि 74 के आंदोलन के उपज रहे नीतीश कुमार जेपी के नेतृत्व में राजनीति में आए लेकिन आज वही नीतीश कांग्रेस के साथ घूम रहे हैं और प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। नीतीश कुमार आपातकाल के दिन भूल गए क्या और किस मुंह से नीतीश कांग्रेस के साथ एकता की बात कह रहे हैं। इसलिए नीतीश पहले गाय के गोबर, गंगा के बालू से प्रायश्चित करें।