पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
14-Sep-2024 01:30 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR : बिहार में अक्सर यह देखने को मिलता है कि हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने के लिए बिहार पुलिस लगातार लोगों के बीच तरह -तरह के प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके बाद भी आए दिन हर्ष फायरिंग के मामले सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला हाजीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां गाने पर जोश में एक युवक ने अपना होश खो बैठे। उसके बाद उसने हथियार लहराना शुरू कर दिया। अब इसका वीडियो वायरल हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन के द्वारा हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने के बावजूद भी लोग नहीं मान रहे हैं। जिला प्रशासन के रोक के बावजूद हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आर्केस्ट्रा के दौरान एक युवक हाथ में कट्टा लेकर फायरिंग करते दिख रहा है।यह वायरल वीडियो भगवानपुर थाना अंतर्गत किरतपुर वार्ड नंबर तीन का बीते 11 सितंबर का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि घर में बच्चों के जन्म लेने के बाद सतइशा कार्यक्रम के दौरान आर्केस्ट्रा का आयोजन मनोरंजन के लिए किया गया था। आर्केस्ट्रा के दौरान एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीत पर महिला कलाकार के साथ युवक डांस करते दिख रहे हैं। इसी बीच पगली देखावे अगरबत्ती ..गीत पर युवक स्टेज पर चढ़कर हाथ में कट्टा लेकर फायरिंग करते दिख रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।
किरतपुर गांव में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इस दौरान महिला कलाकार भोजपुरी गीतों पर डांस कर रही थी। इसी दौरान एक युवक स्टेज पर चढ़कर भोजपुरी गीतों पर डांस करने के दौरान हथियार से फायरिंग करने लगा। आर्केस्ट्रा देख रहे हैं कुछ लोगों ने फायरिंग करते हुए का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया।अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। वीडियो वायरल हो रहा है तो मामले की जांच कर लिया जाएगा।