LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल
22-Oct-2023 03:53 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पिछले दिनों मंच से कहा था कि नीतीश कुमार अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। सम्राट चौधरी के इस बयान को लेकर जब मीडिया ने बिहार सरकार के मंत्री व जेडीयू नेता जमा खान से सवाल किया तो वो सम्राट चौधरी पर जमकर बरसे। कहा कि जो यह बात कह रहा है वही पागल है। हम लोग तो उसका नाम तक नहीं सुनना चाहते। उनको नोटिस नहीं लेना चाहते।
जमा खान ने कहा कि वो जानते है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरे देश में परिवर्तन होने जा रहा है इसलिए अंड का बंड सम्राट चौधरी बोल रहे है। अपने बारे में भी उनको बताना चाहिए। बीजेपी ने अब तक क्या किया? बीजेपी पर हमला बोलते हुए जेडीयू नेता व मंत्री जमा खान ने आगे कहा कि भाजपा वालों को विकास कार्यों से कोई लेना देना नहीं है। हम यहां विकास करते हैं और भाजपा हम पर उंगली उठाती है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विरोध करना ही इनका मकसद है। जमा खान ने कहा कि भाजपा वाले केवल उन्माद फैलाना जानते हैं लेकिन हम सिर्फ काम करना चाहते हैं और यह बात प्रदेशवासी भी जानते हैं। हमलोगों को बीजेपी से कोई मतलब नहीं है। खुद होश में रहे खुदे लोग पगला गया है। देश को बर्बाद कर रहा है। सम्राट चौधरी का नाम तक हम सुनना नहीं चाहते।