मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
30-Nov-2024 07:13 PM
By First Bihar
DELHI: बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से निकलकर सामने आ रही है, जहां ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा कर रहे दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर एक युवक ने लिक्विड फेंकने की कोशिश की है। इस दौरान मौके पर मौजूद आप कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर हमले का आरोप लगाया है।
दरअसल, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा कर रहे थे, तभी भीड़ में मौजूद युवक ने उनके ऊपर लिक्विड फेंकने की कोशिश की। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। बाद में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात को काबू मे किया।
अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के बाद दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि बीजेपी नेता सबी राज्यों में रैलिया निकालते हैं, उन पर कभी हमला नहीं होता है। अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं। नांगलोई और छतरपुर में उन पर हमला हुआ। दिल्ली में कानून व्यवस्था ध्वास्त हो गई है और केंद्र सरकार और गृह मंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे बीजेपी का हाथ है।