पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
05-May-2023 03:52 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दिल्ली से बिहार अपने ही पड़ोसी की हत्या करने आ रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों को पुलिस ने गोपालगंज जिले से किया है.
पुलिस ने बताया कि गोपालगंज के गोपालपुर थाना इलाका अंतर्गत वाहन जांच किया जा रहा था. इसी दौरान उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रही अल्टो कार की तलाशी ली गयी. इसी बीच दोनों युवक भागने लगे, जिन्हें धर दबोचा. जिसके पुलिस को शक हुआ और वहां की तलाशी ली गई तो पिस्तौल, कारतूस के साथ कई और हथियार बरामद किये गये.
पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर युवकों से पूछताछ कर रही है. अब तक की पूछताछ में पता चला है कि एक युवक प्रकाश सिंह और ड्राइवर के बगल वाले सीट पर बैठा व्यक्ति नेविकास सिंह है. जो रिश्ते में दोनों भाई लगते हैं. पूछताछ में उन लोगों ने पुलिस को बताया कि अवैध अग्नेयास्त्र दिल्ली से लेकर आ रहे हैं. इस बात को भी स्वीकार है कि वो लोग अपने पड़ोसी की हत्या करने के लिए जा रहे थे.
जांच पड़ताल में चालक प्रकाश सिंह की कमर से एक पुराना लोहे का चमकता हुआ लोडेड पिस्टल, मैगजीन सहित बरामद हुआ. इसके साथ ही एक अलग से लोडेड मैगजीन गाड़ी में मिला है. इसके साथ ही कुल 16 जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा और दो बड़ा चाकू बरामद हुआ. दोनों आरोपियों के पास से मोबाइल बरामद हुआ है. वहीं साथ में बैठे विकास सिंह के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है.