बिहार में पैदल यात्रा पर निकलेंगे तेज प्रताप यादव, मीडिया से बोले...जयचंदों ने आरजेडी को बर्बाद कर दिया गोपालगंज: कोचिंग के लिए निकले 2 छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, फिरौती के लिए कॉल आने से मचा हड़कंप NEET EXAM: NEET UG 2026 में बड़ा बदलाव: ये गलती हुई तो रिजेक्ट हो जाएगा फॉर्म, जानिए क्या है नया नियम? आरा में कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण तेज, 16.92 एकड़ में बन रहा हाईटेक कैंपस, छात्रों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं अजित पवार की तेरहवीं के बीच शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती पबजी की लत बनी मौत की वजह, हेडफोन लगाकर गेम खेल रहे युवक की फटी दिमाग की नस वादे से मुकर गये पवन सिंह, गरीब बेटियों की शादी में नहीं पहुंचे पावरस्टार, अंकुश-राजा से किया था यह प्रॉमिस Bihar Haj medical camp: हज यात्रियों के लिए बड़ी राहत: एक ही दिन में होगी मेडिकल जांच और रिपोर्ट, जानिए कब-कहां लगेंगे कैंप BIHAR NEWS : बिहार में प्राइवेट स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन Bihar Vidhan Parishad : 'तो आपका बेटबा भी वोट चोरी से जीता है ...?', विप में अशोक चौधरी और नीरज कुमार ने राबड़ी देवी को दिया करारा जवाब, कहा - जनता ने आपके मुहं पर तमाचा मारा
31-Jan-2023 11:39 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : इश्क का खुमार बेपरवाह होता है। इसमें पड़े लोगों को किसी भी चीज़ का सूद- बुद नहीं रहती है। लेकिन, जब इसमें किसी एक का दिल टूटता है तो फिर मामला कुछ और भी बन जाता है। इस बीच अब एक ऐसा ही मामला बिहार के भागलपुर से निकल कर सामने आया है। जहां एक दो बच्चों की मां इश्क के फेरे में फंस गई और कुछ दिन बाद जब उसे धोखा मिला तो अब वह दर-दर की ठोखर खाने पर मजबूर हो गई है। अब उसे न तो अपना पति मिल रहा है और न ही उसका आशिक उसे रखने को तैयार हो रहा है।
दरअसल, बिहार के भागलपुर के नाथनगर से एक अजब प्रेम की गजब कहानी निकल कर सामने आई है। यहां दो बच्चें की मां को अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया , जबकि इस महिला की शादी 7 साल पहले नंदकिशोर मंडल से हुई थी। लेकिन, शादी के कुछ साल बाद प्रियंका कुमारी को पड़ोस के रहने वाले युवक मृत्युंजय कुमार से आंखें चार हो गई और दोनों साथ जीने मरने की कसमें खा ली। इतना ही नहीं ये दोनों चोरी -चुपके एक दूसरे से मिलने लगे।
बताया जा रहा है कि, शादी के कुछ साल बाद प्रियंका का पति नंदकिशोर मंडल घर छोड़कर बाहर आजीविका के लिए रहने लगा। इसी दौरान उसे मृत्युंजय कुमार से प्रेम हो गया और महिला अपने इस आशिक को घर पर भी बुलाना शुरू कर दिया। लेकिन, इस दूसरे के जरिए इस बात की जानकारी प्रियंका के पति नंदकिशोर मंडल को लग चूका था। इसके बाद उसने इसको लेकर अपनी पत्नी को काफी समझाया, लेकिन इसके बाबजूद उस पर इस कदर इश्क का भूत सवार था कि, वह अपने पति की बात नहीं मानी और आशिक मृत्युंजय कुमार से चोरी चुपके मिलते रही। इसी दौरान एक दिन नंदकिशोर मंडल ने पत्नी प्रियंका को आशिक मृत्युंजय के साथ अपने घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। जिसके बाद उसने इसकी सूचना मृत्युंजय कुमार के परिजनों को दी।
इधर, जब यह मामला तूल पकड़ा तो गांव में पंचायती बुलाया गया। पंचायती में पति, पत्नी और प्रेमी को बुलाया गया। जहां नंदकिशोर मंडल ने पत्नी प्रियंका को अपने साथ रखने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद जब प्रियंका ने अपने प्रेमी मृत्युंजय कुमार के साथ रहने की इच्छा जताई, जसिके बाद पंचों ने इसको लेकर महिला के आशिक से सवाल किया तो उसने साफ़ कह दिया कि, यह प्रियंका को अपने साथ नहीं रखेगा। जिसके बाद पंचायत के तरफ से इस मामले की जानकारी मधुसूदनपुर थाना पुलिस को दी गई और जब पुलिस की टीम आई तो इन तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।