Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
16-Nov-2024 02:25 PM
By First Bihar
GAYA : पटना-गया रेलखंड पर स्थित तारेगना रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां मणिचक निवासी राजमिस्त्री राज किशोर यादव उर्फ़ पप्पू मिस्त्री के 22 वर्षीय बेटे आशीष कुमार ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के पीछे की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल का कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, सुबह के समय आशीष और उसके पिता के बीच पढ़ाई को लेकर बहस हुई थी। पिता ने आशीष को पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए डांट लगाई थी। इस बात से नाराज आशीष गुस्से में घर से निकल गया। कुछ ही घंटों बाद खबर आई कि उसने तारेगना स्टेशन पर पटना-गया पैसेंजर ट्रेन (03275) के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
वहीं, इस घटना को लेकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने बताया कि आशीष को रोकने की बहुत कोशिश की गई। लेकिन ट्रेन के करीब पहुंचने तक उसने छलांग लगा दी। यह हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी के पास उसे बचाने का मौका नहीं था। घटना के बाद आशीष के पिता पप्पू मिस्त्री ने कहा, "मैंने उसे सिर्फ पढ़ाई के लिए डांटा था। वह गुस्सैल था, लेकिन मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।"
इधर, घटना के बाद तारेगना स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। इसको लेकर जीआरपी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया, "मृतक की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा जा रहा है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।"