Bihar Assembly : विधानसभा पास लगी इनोवा से 3280 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार Pappu Yadav arrest : IGIMS से PMCH शिफ्ट हुए गिरफ्तार पप्पू यादव, जानिए अब क्या होगी पुलिस कार्रवाई और सांसद के पास क्या हैं कानूनी विकल्प? ITBP jawan assault case : वर्दी की आड़ में दबंगई! ITBP जवान पर युवक से जानलेवा मारपीट का आरोप, थाने के रवैये पर भी उठे सवाल TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट Bihar Dairy Industry : बिहार के हर पंचायत में खुलेगा सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, CM नीतीश कुमार आदेश; यह सुविधा भी होगी शुरू DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन
22-Sep-2024 01:48 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार कोकिला पद्मश्री, पद्मविभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति डॉ. ब्रिज भूषण सिन्हा का निधन हो गया। उनकी उम्र में 80 साल की थी। दो दिन पहले घर में ही गिर जाने की वजह से उनके सिर में चोट आई थी। इस चोट से ब्रेन हेमरेज कर गया था। उसके बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां वो वेंटिलेटर पर थे। इसके बाद अब आज खबर यह आई कि उनका निधन हो गया।
वहीं, मीडिया से बात करते हुए उनके बेटे ने बताया कि दो दिन पहले घर में ही गिर जाने की वजह से उनके सिर में चोट आई थी। चोट से ब्रेन हेमरेज हो गई। उसके बाद उन्हें श्री साईं हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया, जहां वो वेटिंलेटर पर थे। वो शिक्षा विभाग में रिजनल डिप्टी डायरेक्टर पद से रिटायर हुए थे। शारदा सिन्हा ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि किस्मत से मेरी तरह मेरे पति बृजकिशोर सिन्हा को भी गीत संगीत से काफी लगाओ था।
शादी के बाद उन्होंने मेरी सास को मनाकर मेरी गायिकी को जिंदा रखने में मदद की थी। मेरी शादी 1970 में बेगूसराय जिला में हुई थी। शादी के बाद ससुराल का माहौल अलग था. मेरी सासू मां का साफ कहना था कि घर में भजन करने तक ठीक है, लेकिन उससे आगे गाना-बजाना नहीं चलेगा। जिसके बाद पति बृजकिशोर सिन्हा बहुत मदद किए।
बता दें कि शारदा सिन्हा 2020 में 8 मई को जब अपने विवाह की 50 वीं वर्षगांठ मना रही थीं. उस वक्त उन्होंने अपना गीत याद किया था- कहे तोहसे सजना ये तोहरी सजनियां… पग-पग लिए जाऊं तोहरी बलइयां…! आप सभी को याद होगा शारदा सिन्हा ने ये गीत सुपर हिट हिंदी फिल्म मैंने प्यार किया के लिए गाया था। उनका यह गाना काफी पॉपुलर हुआ था। अपने विवाह की 50 वीं वर्षगांठ पर सोशल मीडिया पर शारदा सिन्हा ने पति के लिए लिखा था कि एक स्तंभ बनकर अडिग खड़े रहे आप, हर कदम मिला साथ। आज आपके साथ बैठ कर हर उस पल को याद करूंगी जिसमें दाम्पत्य जीवन के धैर्य, सहिष्णुता, प्रीत, स्नेह, दृढ़ता और युगल भावनाओं की मिसाल मौजूद रही है।