शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
29-Mar-2021 02:57 PM
ARARIA : जिले में एक पैक्स अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी मिली है। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के गौड़राहा विशुनपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सरोज यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। सरोज यादव को शनिवार के दिन किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस फोन कॉल के बाद पैक्स अध्यक्ष घबरा गए और उन्होंने पुलिस के सामने पूरी आपबीती सुनाई है।
धमकी भरे फोन के बाद पैक्स अध्यक्ष ने नरपतगंज थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज की है। थाने में दिए गए आवेदन में पैक्स अध्यक्ष ने जो बयान दिया है उसके मुताबिक शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे उनके मोबाइल पर मोबाइल नंबर 7417011514 से फोन कॉल आया और फोन करने वाले ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि वह पंचायत का चुनाव लड़ना छोड़ दो। तुम्हारे चाचा को भी चुनाव पंचायत से दूर रहने को कहो नहीं तो नॉमिनेशन के दिन ही तुम्हारी हत्या करा देंगे।
पैक्स अध्यक्ष को धमकी देने वाले ने यह भी कहा कि जिस तरह तुम्हारे गांव में पहले एक घटना हुई है उसी तरह तुम्हें भी बीच चौराहे पर गोली मार कर फेंक देंगे। सरोज यादव ने नरपतगंज थाना सहित फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक अररिया को भी आवेदन देकर अपनी जान की रक्षा के लिए गुहार लगाई है। नरपतगंज थानाध्यक्ष एमएस हैदरी के मुताबिक पैक्स अध्यक्ष की तरफ से आवेदन मिला है और उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।