भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
13-May-2020 09:31 AM
DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट से उबरने के लिए मंगलवार को 20 लाख करोड़ के स्पेशल पैकेज का एलान किया था। स्पेशल पैकेज की घोषणा के बाद बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। बुधवार को बाजार खुलते ही जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है सेंसेक्स शुरुआत में ही 1200 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ ऊपर गया है जबकि निफ्टी 300 अंक चढ़कर 95 सौ के पार चला गया है।
बुधवार को बाजार खुलने के साथ तेजी में नजर आया। सेंसेक्स करीब 12 अंकों के उछाल के साथ खुला और शुरुआती ट्रेंड में सेंसेक्स 962.06 अंक यानी 3 फ़ीसदी की ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। शुरुआती ट्रेन में ही एनएसई के निफ्टी में भी उछाल देखा गया। निफ्टी 315 अंकों की उछाल के साथ लगभग साढे तीन फीसदी ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा था।
राहत पैकेज के एलान के साथ ही बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को जब बाजार बंद हुआ था तो उसमें गिरावट देखने को मिली थी। कल बाजार बंद होते वक्त सेंसेक्स 190 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ था जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी भी 42.65 अंक टूटकर बंद हुआ था। आज फ्री ओपन बाजार में शेयर की खरीदारी से कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री की तरफ से किए गए स्पेशल पैकेज के ऐलान को बाजार ने हाथों-हाथ लिया है।