ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

पश्चिम चंपारण: पिता की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही मनोज बाजपेयी अपने घर पहुंचे

15-Jun-2021 08:00 PM

WEST CHAMPARAN: बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी को जैसे ही पिता राधाकांत बाजपेयी की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली वे मुंबई से सीधे बिहार पहुंचे गये। पश्चिम चंपारण के गौनाहा के बेलवा बहुअरी स्थित घर पहुंचते ही सबसे पहले वे अपने पिता से मिले और डॉक्टर से भी बातचीत की। 


मनोज वाजपेयी के घर पहुंचने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी। जिसके बाद उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। झमाझम बारिश होने के बावजूद लोगों की भीड़ उनके घर के बाहर देखी गयी। जब मनोज वाजपेयी घर से बाहर निकले तब उन्हें देखकर लोग काफी खुश दिखे।   


बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी ने बताया कि वे मुबई में  फैमिली मैन सीजन-2 की शूटिंग में व्यस्त थे तभी फोन पर पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। जिसके बाद वे अपने घर के लिए निकल पड़े। पिता की तबीयत में सुधार होने के बाद वे मुबई लौटेंगे।


मनोज वाजपेयी ने बताया कि फिल्मों की शूटिंग होती रहेगी लेकिन पिता के साथ समय बिताना सबसे बड़ी दौलत है। मनोज वाजपेयी ने बताया कि उनकी पत्नी अभिनेत्री शबाना रेजा बाजपेयी भी साथ आईं हैं। इस दौरान उन्होंने अपने परिजनों और दोस्तों से भी मुलाकात की। मनोज वाजपेयी ने बताया कि इस दौरान वे गांव में भी निकले जहां उनसे मिलने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसे देखते हुए वे तुरंत घर के लिए रवाना हो गये। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका अभिवादन भी किया और गांव के बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया।