शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
28-Sep-2023 09:37 AM
By First Bihar
DELHI : देश के अंदर नवंबर के महीने में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर 7 या 8 अक्टूबर को चुनावी कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है। ऐसे में इस चुनाव से पहले चुनाव आयोग की तरफ से बिहार के 20 आईएएस अधिकारी को आब्जर्वर किया गया है।
बिहार से जिन 20 आईएएस अधिकारी को आब्जर्वर बनाया गया है। उसमें नर्मदेश्वर लाल (प्रधान सचिव गन्ना उद्योग विभाग), राजेश कुमार सचिव (बिहार मानवाधिकार आयोग), विनोद सिंह गुंजियाल सचिव (मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग), दीपक आनंद (निदेशक उपभोक्ता संरक्षण खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग), आशिमा जैन (विशेष सचिव, लघु जल संसाधन विभाग), गिरिवर दयाल सिंह ( ईखायुक्त गाना उद्योग विभाग), सुरेश चौधरी (बंदोबस्त अधिकारी पश्चिमी चंपारण बेतिया) को आब्जर्वर बनाया गया है।
सीमा त्रिपाठी (विशेष सचिव, कला संस्कृति एवं युवा विभाग), कौशल किशोर (निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं), अनिमेष कुमार पाराशर (मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह नगर आयुक्त पटना नगर निगम), मिथिलेश मिश्र(निदेशक, मध्यान्न भोजन बिहार), संजीव कुमार (निदेशक तकनीकी सेवा उद्योग विभाग), सुनील कुमार यादव (अपर सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग), राजेश मीणा (निबंधक सहयोग समितियां), नवदीप शुक्ला (निदेशक पशुपालन बिहार पटना), आनंद शर्मा (निदेशक पंचायती राज), श्याम बिहारी मीणा (निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण), मोहम्मद नायर इकबाल (निदेशक खान विभाग), प्रशांत कुमार सी एच (समाज कल्याण), सज्जन आर (संयुक्त सचिव शिक्षा विभाग) को भी आब्जर्वर बनाया गया है।
आपको बताते चलें कि, पिछली बार 2018 में चुनाव आयोग ने इन राज्यों में मौजूदा विधानसभा चुनाव के लिए छह अक्तूबर 2018 को घोषणा की थी। आयोग ने नक्सल प्रभावित इलाकों के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान करवाया था।पहले चरण में 12 नवंबर को 18 सीटों पर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 72 हलकों में वोट डाले गए थे। मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में एक चरण में ही मतदान करवाया गया था।