LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
21-Aug-2021 09:19 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL : सुपौल में अपराधी बेख़ौफ हो गये है। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के घुरण गांव की है जहां अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक मो. शमशाद को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में एडमिट कराया गया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
शमशाद के परिजनों ने बताया कि जब शमशाद अपने घर के पास स्थित चौक पर पान खाने गया हुआ था। तभी इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। गनीमत रही कि गोली शमशाद के जांघ में लगी। जांघ में गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक में ले गये जहां वे इलाजरत हैं। इधर घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।