Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
16-Oct-2023 12:15 PM
By First Bihar
PATNA : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पान का दूकान कब खोल रहे हैं, इसका उनको जवाब देना चाहिए। इन्होनें न ही कहा था कि राजद के साथ जाने से बेहतर है पान का दूकान खोल लेना तो आज राजद के साथ चले गए हैं तो खुद बताएं पान का दूकान कब खोल रहे हैं। ये जो आजकल तेला - बेला कर रहे हैं अब सबको मालूम चल रहा है। ललन सिंह नीतीश कुमार का धीरे - धीरे सर्जरी कर रह हैं। इसलिए अरुण जी ने जो भी कहा है कुछ गलत नहीं कहा है। यह बातें भाजपा के विधायक और राज्य सरकार के पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा में कही है।
दरअसल, भाजपा विधायक से जब यह सवाल किया गया कि अरुण कुमार का कहना है कि ललन सिंह नीतीश कुमत को टैबलेट दे रहे हैं इस कारण उनका मेमोरी लॉस हो रहा है। उसके बाद इसके जवाब में भाजपा विधायक ने कहा कि - अरुण जी जेडीयू के सांसद रहे है अगर उन्होंने कोई बात कही है तो इसे गंभीरता से लेनी चाहिए। इस पर विचार करना चाहिए की ललन सिंह क्या तेला बेली कर रहे हैं नीतीश कुमार के साथ।
आज कल सीएम नीतीश को भूलने की बीमारी हो गई है। कोई न कोई आदमी उनको गुप्त रूप से टॉर्चर कर रहा है और ललन सिंह ने तो बहुत पहले ही कहा था की मैं ही सर्जन हूं। नीतीश के पेट में कहां - कहां दांत है सर्जरी कर के मैं निकाल दूंगा। अब धीरे-धीरे नीतीश कुमार की जो हालत हो रही है उसको लेकर ललन सिंह पर लोगो का संदेह जा रहा है।
इसके आगे जीवेश मिश्रा ने कहा कि- अरुण कुमार ने कहा है तो कहीं ना कहीं वह कुछ गोपनीय बात जानते होंगे।इस नाते उन्होंने बात कही है। मैं तो मानता हूं कि इसकी जांच होनी चाहिए। वैसे भी ललन सिंह अपनी बात पर टिकते नहीं है। पहले उन्होंने कहा कि- नीतीश कुमार के पेट का दांत हम निकालेंगे,दूसरी बार बोले आरजेडी के साथ सरकार बनाना पड़ा तो पान का दुकान कर लेंग। अब पूछ लीजिए की कब खोलेंगे पान का दुकान। इस समय वो आरजेडी के साथ मिले हुए है और जेडीयू को जोर का झटका धीरे से दे रहे है। ये बात भी राजनीतिक लोग अच्छे से समझ रहे है।