ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / ओवैसी को मिली Z कैटेगरी सिक्योरिटी, यूपी में हमले के बाद गृह मंत्रालय...

ओवैसी को मिली Z कैटेगरी सिक्योरिटी, यूपी में हमले के बाद गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ायी

04-Feb-2022 01:52 PM

DESK: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर हमले के बाद गृह मंत्रालय ने असदुद्दीन ओवैसी को Z कैटेगरी की सुरक्षा दे दी है। अब ओवैसी के सुरक्षा घेरे में CRPF के जवान रहेंगे। ओवैसी की Z कैटेगरी सिक्योरिटी में अब 4 से 6 NSG कमांडो और पुलिस कर्मियों समेत 22 जवान तैनात रहेंगे। 


ओवैसी मेरठ और किठौर में पदयात्रा करने के बाद 3 फरवरी की शाम साढ़े पांच बजे NH-24 से दिल्ली लौट रहे थे। हापुड़ जिले में पिलखुवा थाना क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर पहले से खड़े दो युवकों ने ओवैसी की कार पर फायरिंग कर दी। उनकी कार में तीन गोलियां लगीं। हालांकि ओवैसी बाल-बाल बच गए।


ADG कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में गौतमबुद्ध नगर निवासी सचिन और सहारनपुर के रहने वाले शुभम को  गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से एक-एक अवैध पिस्टल व ऑल्टो कार बरामद की गई है। इस मामले में ओवैसी के प्रतिनिधि यामीन ने थाना पिलखुवा में जानलेवा हमला और 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में पता चला कि सचिन असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी के नेताओं के भाषणों को लेकर नाराज था। इसलिए पिछले कई दिनों से ओवैसी पर हमले की प्लानिंग कर रहा था। ये दोनों मेरठ में ओवैसी की सभा में भी मौजूद थे।