ब्रेकिंग न्यूज़

BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश

ओवैसी की सभा में मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद, बेंगलुरू में हुआ भारी हंगामा, देखिये वीडियो

20-Feb-2020 08:34 PM

PATNA: CAA के खिलाफ बेंगलुरू में सभा को संबोधित करने पहुंचे AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी की सभा में भारी हंगामा हो गया. सभा में मंच पर आयी एक लड़की ने पाकिस्तान जिंदाबाद करना शुरू कर दिया. इसके बाद हंगामे में लड़की को धक्के देकर मंच से नीचे उतारा गया.


मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद

ओवैसी की सभा का वीडियो सामने आया है. वीडियो में मंच पर चढ़ी एक लड़की माइक से लोगों को संबोधित कर रही है. कुछ लोग उससे माइक छीनने की कोशिश करते हैं. उससे धक्का भी दिया जाता है लेकिन लड़की फिर से माइक अपने कब्जे में कर लेती है. इसी दौरान उसने पहले हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया. जवाब में मंच पर मौजूद नेताओं ने जिंदाबाद कहके साथ दिया. लेकिन अचानक से लड़की ने पाकिस्तान जिंदाबाद कहना शुरू कर दिया. उसने कहा “ पाकिस्तान जिंदाबाद और हिन्दुस्तान जिंदाबाद में अंतर ये है कि....” ये लाइन पूरा होने के बीच में उससे माइक छीन लिया गया. मंच पर मौजूद नेताओं और पुलिस कर्मियों ने उसे धक्का देकर मंच से उतार दिया.

इस वाकये के दौरान सभा में जमकर हंगामा हो गया. पुलिस ने लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है. लड़की का नाम अमूल्या बताया जा रहा है. पुलिस उसकी पूरी कुंडली खंगाल रही है.


ओवैसी बोले-लड़की से उनका कोई वास्ता नहीं

इस वाकये के बाद असदुद्दीव ओवैसी ने पूरे प्रकरण से पल्ला झाड़ लिया है. ओवैसी ने कहा कि लड़की से उनका कोई वास्ता नहीं है. पता नहीं वो कैसे मंच पर चली आयी. ओवैसी बोले-उनके लिए हिन्दुस्तान जिंदाबाद है और हिन्दुस्तान जिंदाबाद रहेगा.