खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
25-Jun-2023 11:56 AM
By First Bihar
DESK: अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहने वाले AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के सभा में औरंगजेब अमर रहे के नारे के नारे लगे हैं। महाराष्ट्र के बुलढाना में आयोजित जब ओवैसी संबोधित कर रहे थे, तभी रैली में मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 'औरंगजेब अमर रहे' के नारे लगाए।
दरअसल, बीते शनिवार को महाराष्ट्र के बुलढाना में AIMIM की तरफ से एक सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में शामिल होने के लिए पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी पहुंचे हुए थे। ओवैसी ने जैसे ही सभा को संबोधित करना शुरू किया, तभी वहां मौजूद लोगों ने ‘औरंगजेब अमर रहे’ और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, औरंगजेब तेरा नाम रहेगा’ जैसे नारे लगाए।
ओवैसी की रैली में औरंगजेब को लेकर हुए नारेबाजी का वीडियो पुलिस के पास पहुंच गया है। बुलढाना पुलिस का कहना है कि इसको लेकर फिलहाल किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलती है तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।