ब्रेकिंग न्यूज़

Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी

ओवैसी के खिलाफ BJP का सबसे बड़ा हमला आज, हैदराबाद में आज शाह की रैली

ओवैसी के खिलाफ BJP का सबसे बड़ा हमला आज, हैदराबाद में आज शाह की रैली

29-Nov-2020 07:58 AM

DESK : 2023 में होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव को मिशन मानते हुए बीजेपी ओवैसी को उसके किले में लगातार चुनौती दे रही है. ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने जिस अंदाज के साथ अपनी ताकत लगाई, उसे देखकर यही लग रहा है कि बीजेपी किसी भी हाल में अब ओवैसी को बख्शने के मूड में नहीं है. हैदराबाद में ओवैसी और उनकी पार्टी का बयान प्रभाव माना जाता है और बीजेपी इस एकाधिकार को खत्म करना चाहती है. भले ही तेलंगाना विधानसभा चुनाव साल 2023 में होने हो लेकिन लोकल बॉडी चुनाव के साथ बीजेपी अभी से अपनी ताकत आंकने में जुट गई है.


हैदराबाद निकाय चुनाव के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक के प्रचार कर चुके हैं. बिहार चुनाव में हुई रस्साकशी की चर्चा दिनों हैदराबाद में हो रही है. योगी आदित्यनाथ ने बिहार में ओवैसी की पार्टी के विधायक की तरफ से हिंदुस्तान नहीं बोले जाने की चर्चा हैदराबाद में की तो वही ओवैसी भी योगी पर हमलावर है ओवैसी लव जिहाद कानून को लेकर योगी पर बरस रहे हैं.


हैदराबाद नगर निगम का इलाका 4 जिलों में फैला है और इसके अंदर कुल 24 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. साथ ही साथ तेलंगाना की 5 लोकसभा सीटें भी इसी नगर निकाय इलाके से आती हैं. बीजेपी की नजर पीसी समीकरण पर है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद पहुंचने के बाद सबसे पहले भाग्य लक्ष्मी देवी मंदिर जाकर वहां पूजा पाठ करेंगे और उसके बाद सिकंदराबाद में दोपहर 12:15 बजे से रोड शो करने के बाद 3:00 बजे बीजेपी ऑफिस में प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे. बीजेपी ने हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर करने की मांग रखी है और अब हैदराबाद के नाम को लेकर भी ओवैसी और बीजेपी आमने-सामने हैं.