ब्रेकिंग न्यूज़

Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई

ONLINE शॉपिंग करना पड़ गया भारी, पार्सल में iPhone की जगह निकला साबुन

13-Nov-2023 03:43 PM

By First Bihar

DESK: आजकल लोग हरेक सामान ऑनलाइन ही मंगवाते हैं। दिवाली के मौके पर खास ऑफर चल रहा था। इस खास ऑफर का लाभ उठाने के लिए एक युवक ने दिवाली पर ऑनलाइन iPhone मंगवाया था लेकिन युवक को ऑनलाइन आईफोन मंगवाना भारी पड़ गया। युवक ने 46 हजार का आईफोन ऑडर किया था लेकिन जब उसका डिलीवरी पैकेट घर पहुंचा और उसने जब उसे पैकेट को खोला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। 


दरअसल पैकेट में आईफोन की जगह साबुन की टिकिया थी। आनन-फानन में युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले का है जहां के एक युवक ने 46 हजार का आईफोन दिवाली के मौके पर ऑर्डर किया था। 


वह इंतजार में था कि कब उसका आईफोन उसे मिलेगा। लेकिन युवक के साथ दिवाली पर बड़ा धोखा हो गया। डिलीवरी ब्यॉय पैकेट देकर चला गया जब युवक ने उस पैकेट को खोला तो आईफोन की जगह बर्तन धोने का साबुन देख दंग रह गया। उसने इस बात की जानकारी अपने रिलेटिव को दी तो उन्होंने उसे थाने जाने की सलाह दी। 


जिसके बाद युवक भयंदर थाने में पहुंचा और इस बात की शिकायत की। इस पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है कि पार्सल के साथ डिलीवरी के दौरान छेड़छाड़ की गयी है। धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।