ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम

Home / news / BIHAR NEWS : ऑनलाइन शॉपिंग एप के कलेक्शन सेंटर से गन पॉइंट पर...

BIHAR NEWS : ऑनलाइन शॉपिंग एप के कलेक्शन सेंटर से गन पॉइंट पर बड़ी लूट, 2 मिनट 11 सेकेंड में वारदात को दिया अंजाम

31-Oct-2024 10:41 AM

By First Bihar

बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जूट गयी है। 


जानकारी के अनुसार, लूट की खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 के जक्खी बिगहा में हथियार के बल पर 6 से अधिक अपराधियों ने फ्लिपकार्ट कलेक्शन सेंटर में घुसकर 4 लाख से अधिक ही नगदी लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात मात्र दो मिनट 11 सेकंड में हुई। रोहतास पुलिस इस वारदात के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। सूचना मिलते ही रोहतास के एसपी रौशन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू कर दी। 


एसपी ने लूट के वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी फ्लिपकार्ट के कलेक्शन सेंटर में अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है,  6 अपराधी सेंटर के अंदर प्रवेश किया तथा कुछ लोग बाहर भी रेकी कर रहे थे। कलेक्शन सेंटर के कर्मियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही हैं। दीपावली के मौके पर फ्लिपकार्ट के कलेक्शन सेंटर में पैसे की लेनदेन काफी बढ़ जाती है। 


ऐसे में जिस तरह से अपराधियों ने दुस्साहस दिखाया है और शहरी क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया है। ऐसे में पुलिस पूरी सक्रियता से छानबीन कर रही हैं। कलेक्शन सेंटर के प्रबंधक आकाश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी में 6 अपराधी दिख रहे हैं। ये लोग हथियार के बल पर लूटपाट के वारदात को अंजाम दे कर फरार हो गए।