ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ

ONLINE ऑर्डर करने वाले हो जाएं सावधान: एक युवक ने ड्रोन कैमरे का किया ऑर्डर, पार्सल खोला तो निकला आलू

26-Sep-2022 07:01 PM

NALANDA: किसी सामान की खरीदारी को लेकर यदि आप ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं तो यह खबर आपके लिए भी है। दरअसल नालंदा के परवलपुर में रहने वाले चैतन्य के साथ ऐसा ही कुछ हुआ जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।


चैतन्य ने मीशो कंपनी से एक ड्रोन कैमरे की ऑनलाइन बुकिंग की थी। बुकिंग के वक्त ही उसने पूरा पेमेंट ऑनलाइन कर दिया था। लेकिन जब डिलीवरी ब्वॉय पार्सल लेकर घर पहुंचा तब चैतन्य ने उसे पार्सल खोलने को कहा और मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। जैसे ही पार्सल को डिलीवरी ब्वॉय ने खोला उसमें से कैमरे की जगह आलू निकला। 


जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गये। जब डिलीवरी ब्वॉय से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि वह शैडो फैक्स कार्यालय से पार्सल लाया है उसे नहीं मालूम की कैमरे की जगह आलू क्यों निकला। वहीं चैतन्य ने बताया कि उसने मीशो एप से ऑर्डर किया था जहां ड्रोन कैमरे की कीमत 10 हजार 212 रुपये था जबकि फ्लिप कार्ट और अमेजन पर इसकी कीमत 84 हजार 999 रुपये थी। 


ऑर्डर करते वक्त चैतन्य को भी थोड़ा अजब लगा था लेकिन उसे लगा कि शायद दुर्गा पूजा को लेकर ऑफर चल रहा हो। कैमरा की जगह आलू निकलने की बात उसने मीशों कंपनी को भी बतायी। कंपनी ने पैसे रिटर्न करने की बात कही है लेकिन चैतन्य प्रोडक्ट की मांग कर रहा है। अब देखना यह होगा कि चैतन्य ड्रोन कैमरा ले पाने में कामयाब हो पाता है या नहीं।