वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब
26-Jun-2024 08:55 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार शिक्षा विभाग के तरफ से सभी सरकारी टीचरों को ऑनलाइन अटेंडेंस बनाने का निर्देश जारी किया है। इसके बाद मंगलवार की सुबह जब शिक्षक पोर्टल खोलने लगे तो किसी का आईडी पासवर्ड इनवैलिड बता रहा था तो किसी के मोबाइल पर पोर्टल नहीं खुल रहा था।
वहीं, कुछ शिक्षकों ने पोर्टल खोला तो उनके विद्यालय का लोकेशन गलत बता रहा था। इस वजह से अधिकतर शिक्षकों ने ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं बनाया। उन्हें पुरानी विधि से रजिस्टर पर हाजिरी बनानी पड़ी।विभाग ने शिक्षकों को 25 जून से ई शिक्षा एप पोर्टल पर ऑनलाइन अटेंडेंस बनाने का निर्देश दिया था।
शिक्षकों ने बताया कि विभाग की ओर से ऑनलाइन अटेंडेंस बनाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए ई-शिक्षा कोष एप मोबाइल में डाउनलोड किया गया है। विभाग से मिले यूजर आईडी पासवर्ड के माध्यम से उन्हें हाजिरी बनानी थी। लॉगिन करने के बाद मार्क अटेंडेंस का ऑप्शन आ रहा है, जिसे क्लिक करने पर लोकेशन बताए और इस लोकेशन पर अपने विद्यालय एवं फोटो के साथ क्लिक करना है। इसके बाद ऑनलाइन हाजिरी बन जाएगी।
उधर, शिक्षकों ने बताया कि हाजिरी की प्रक्रिया 6:20 से 6:30 बजे तक पूरी कर लेनी थी। मंगलवार को पहला दिन था। लेकिन, सर्वर काम नहीं करने के कारण ऑनलाइन हाजिरी नहीं बन सकी।