पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
09-May-2023 09:07 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: जुड़वा बच्चों की मां से एक युवक को हुआ प्यार। सऊदी में रहने वाला युवक महिला के प्यार में इतना पागल हो गया कि उसने इंडिया आकर प्रेमिका से मिलने का मन बनाया। सऊदी से मुंबई पहुंचते ही महिला अपने प्रेमी से मिलने यूपी से पहुंच गयी। जिसके बाद दोनों ने मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन को पकड़ा और बिहार पहुंच गये लेकिन बिहार पहुंचते ही दोनों पकड़े गये। पुलिस ने जब पूछताछ की तब प्रेमी युगल की बातें सुनकर वे भी हैरान रह गये।
बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन से युवक और महिला को रात के दो बजे रेल पुलिस ने पकड़ा। दोनों अकेले प्लेटफार्म पर संदिग्ध अवस्था में बैठे थे। जहां पर दोनों बैठे थे वहां कोई नहीं आता। लेकिन तभी इतनी रात में दोंनों को देखकर रेल पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। जब पुलिस उनके पास गयी और सुनसान जगह में बैठने का कारण पूछी तो दोनों पुलिस को देखकर घबरा गये और इधर-उधर की बात करने लगे। जिसके बाद दोनों को लेकर पुलिस थाने ले गयी जहां दोनों से पूछताछ की गयी।
युवक के पास से पासपोर्ट बरामद किया गया। युवक की बैग से सऊदी अरब से मुंबई तक का टिकट बरामद किया गया। लेकिन लड़की के पास से कुछ नहीं मिला। जिसके बाद दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गयी। जिसके बाद पूरे मामले से पर्दा हटा। रेल थानेदार दिनेश साहू ने बताया की संदिग्ध अवस्था में दोनों को पकड़ा गया था। महिला यूपी की रहने वाली है जबकि युवक मुजफ्फरपुर के गायघाट का रहने वाला है। दोनों के घरवालों को थानने पर बुलाया गया। जिसके बाद दोनों अपने-अपने परिजनों के साथ घर के निकल गए।
3 साल से सऊदी में था युवक, सालभर पहले इंटरनेट पर हुई थी महिला से दोस्ती
पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया की वह मुजफ्फरपुर के ही गायघाट इलाके का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 25 साल है। वह तीन साल से सऊदी में रहकर सिलाई का काम करता था। लॉकडाउन के वक्त एक लाइव होने वाली ऑनलाइन एप के बारे में जानकारी मिली थी। वह उसी एप का इस्तेमाल करने लगा। इस एप पर महिला से उसकी जान पहचान हुई। वह लाइव आती थी। उसे देखने के लिए वह ऑनलाइन एप पर महीने के 5 हजार तक रिचार्ज कराता था। जहां वह काम करता था वहां उसका कॉन्ट्रेक्ट भी खत्म होने वाला था। इसी बीच वह महिला से मिलने का मन बनाया। आखिरकार महिला मित्र से मिलने के लिए वह सउदी से इंडिया पहुंच गया। उससे मिलने के लिए महिला मुंबई तक पहुंच गयी थी। मुंबई से दोनों मुजफ्फरपुर पहुंचे थे।
यूपी की रहने वाली है महिला:
वही, महिला ने पुलिस को बताया की वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसकी उम्र करीब 24 वर्ष है। उसकी शादी 4 साल पहले हुई थी। वह दो जुड़वा बच्चों की मां है। दोनो बच्चों की उम्र तीन साल है। पति कोई काम नही करता है। वह ऑनलाइन एप इस्तेमाल करती थी। जहां उसे महीने के 15 से 20 हजार रुपए आते थे। उसी से वह घर का खर्च चलाती थी। इसी बीच युवक से उसकी जान पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। एक दूसरे से इंतहा प्यार करने लगे। ऐसा कोई दिन नहीं था जिस दिन दोनों की बातचीत नहीं होती थी। फोन कॉल के दौरान दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। दोनों मुजफ्फरपुर पहुंच गये जहां रेल पुलिस ने पूछताछ की। जिसके बाद दोनों के परिजनों को थाने पर बुलाया गया। जिसके बाद दोनों अपने-अपने परिजनों के साथ घर के लिए रवाना हो गये।