ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत

वनडे इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत, श्रीलंका को 317 रन से हराया

15-Jan-2023 09:43 PM

DESK: वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम इंडिया ने आज बना लिया है। भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराया। न्यूजीलैंड का 15 साल पुराना रिकॉर्ड रविवार को भारत ने तोड़ा है। वनडे के इतिहास में किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम इंडिया बन गयी है। 


भारत ने वनडे क्रिकेट में श्रीलंका को 96 बार हराया है। दोनों टीमों के बीच कुल 165 वनडे खेले गए हैं। भारत ने श्रीलंका को तीसरे वनडे मुकाबले में 317 रनों से हराकर 3 मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है। आज हुए मैच में भारत ने पहले बैटिंग कर 3 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका को 391 रनों का टारगेट दिया। 


शुभमन गिल और विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी ने भारत को विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद की। विराट कोहली ने नाबाद 166 रन बनाए तो वही शुभमन गिल ने 116 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंका के प्लेयर जूझते दिखे। श्रीलंका के चार खिलाड़ी तो महज एक रन बनाकर ही आउट हो गये। मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी कर श्रीलंका के चार विकेट ले लिये। श्रीलंका 73 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।