ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / वन डे एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्र ने खुद से ली खुद...

वन डे एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्र ने खुद से ली खुद की जान, कमरे के अंदर कनपटी में मारी गोली

08-Sep-2024 10:08 AM

By First Bihar

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां प्रतियोगी छात्र ने खुद से खुद की जान ले ली है। उसने कमरे के अंदर कनपटी में खुद को गोली मार ली। इस घटना के बाद पुरे इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है। मृतक के पिता ने बताया कि शनिवार को जब वह रात को अपनी दुकान से लौटे तो कमरे में खून से लथपथ अमन का शव पड़ा हुआ था। 


मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर में युवक ने खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के माधुरी चौक रोड नंबर 10 की है। जहां एसएससी की तैयारी करने वाले छात्र ने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान अजय कुमार श्रीवास्तव के पुत्र अमन कुमार श्रीवास्तव (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से युवक का शव बरामद किया। उसके बाएं कनपटी पर गोली लगी है, उसके बाएं हाथ में पिस्टल था। 


वहीं, मृतक के पिता अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह माधुरी चौक पर प्लास्टिक और गैस चूल्हे की दुकान चलाते हैं। दुकान बंद करने के बाद जब वह घर पहुंचे, तब उन्हें घटना की जानकारी मिली। छत पर बने कमरे में जाने पर उन्होंने अपने बेटे का शव देखा। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में किस परिस्थिति में उसकी मौत हुई है, समझ में नहीं आ रहा है। 


उधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया है। उन्होंने बताया कि जिस हालत में शव मिला है, उससे लगता है कि युवक ने आत्महत्या की है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।