पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
25-Mar-2024 10:02 PM
By First Bihar
DESK : देश के अंदर लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दिया गया है। इसके बाद देश की तमाम राजनीतिक पार्टी अपने कैंडिडेट के नाम का एलान करने में लगी हुई है। इस कड़ी में कांग्रेस ने अपने कैंडिडेट के एलान को लेकर नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सबसे अधिक चर्चा जिस नाम की हो रही है वो नाम है भाजपा नेता ओर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रहलाद गुंजल को टिकट दिया है। गुंजल हाल ही में बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।
दरअसल, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बचे हुए 4 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रहलाद गुंजल को टिकट दिया है। गुंजल हाल ही में बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस ने अजमेर से रामचंद्र चौधरी को टिकट दिया है। जबकि राजसंमद से सुदर्शन रावत जबकि भीलवाड़ा से डाॅ दामोदर गुर्जर को टिकट दिया गया है।
मालूम हो कि,कांग्रेस ने डूंगरपुर-बांसवाड़ा को छोड़कर सभी सीटों का ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है कि यह सीट भारतीय आदिवासी पार्टी यानी बाप के छोड़ी जा सकती है। कांग्रेस ने सीकर और नागौर इंडिया गठबंधन के लिए छोड़ दी है। बाकि सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए है। राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें है।
उधर, कांग्रेस अब तक 21 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। दो सीटें पार्टी ने गठबंधन के लिए छोड़ी है। कांग्रेस ने सीकर लोकसभा सीट को सीपीआईएम के लिए और नागौर सीट को हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी के लिए छोड़ दी है। भाजपा ने अब तक राजस्थान को लेकर दो लिस्ट जारी कर चुकी है। बीजेपी राजस्थान में 22 लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। पार्टी को अब 3 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान करना है।